कमल स्टडी पॉइंट की स्थापना सन् 2023 में श्री कुमार राज कमल द्वारा की गई, जिनका उद्देश्य हैं छात्रों को एक आधुनिक, शांत और संसाधन-समृद्ध अध्ययन वातावरण प्रदान करना, जहाँ हर विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचानकर सफलता की ओर अग्रसर हो सके। यह प्रतिष्ठित संस्थान सधुवा चापर बाज़ार, रंगरा, भागलपुर में स्थित है।
हम मानते हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी ज्ञान मिलकर जीवन बदल सकते हैं।हम छात्रों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यहाँ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, कंप्यूटर कोर्सेस के साथ-साथ सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए क्विज़, मॉक टेस्ट और नियमित मार्गदर्शन उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक छात्र को आत्मविश्वासी, कुशल और भविष्य के लिए तैयार बनाना है — जहाँ लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्विज़, मॉक टेस्ट और बेहतर माहौल सब एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
हम मानते हैं कि आर्थिक स्थिति शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए, इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष शुल्क छूट की सुविधा प्रदान की जाती है। संस्थान में हाई-टेक डिजिटल सुविधाएँ जैसे एयर-कंडीशंड लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, हाई-स्पीड इंटरनेट (Wi-Fi) और डिजिटल लर्निंग सिस्टम भी उपलब्ध हैं, ताकि छात्र आधुनिक तकनीक के साथ प्रभावशाली शिक्षा प्राप्त कर सकें।
हमारा उद्देश्य है प्रत्येक छात्र को ज्ञान, अनुशासन और डिजिटल कौशल से सशक्त बनाना। हम छात्रों को शिक्षित कर समाज के विकास में योगदान देना चाहते हैं, क्योंकि शिक्षा ही समृद्ध समाज की नींव है।
जहाँ पढ़ाई बनती है प्रेरणा !
ज्ञान ही शक्ति है !
आधुनिक शिक्षा, उज्जवल भविष्य !
हर छात्र को उत्तम अवसर और सुविधा मिले ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज की प्रगति में योगदान दे सकें। कमल स्टडी पॉइंट हर स्तर पर शिक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है, ताकि एक प्रगतिशील और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
About values!
Our Team
Don't worry, we won't spam you with emails.